सुर्खियां: आज आएंगे विधान परिषद चुनाव नतीजे; गुवाहाटी में पांच की हत्या; चक्रवात अर्नब पर कई राज्यों में अलर्ट

आज मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर खास नजर रहेगी। असम के गुवाहाटी स्थित एक होटल में गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में भराली परिवार के चार सदस्यों की हत्या के पीछे होटल की लीज से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, चक्रवात अर्नब के प्रभाव से 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर तक बारिश की चेतावनी है, जबकि ओडिशा में एहतियातन स्कूल बंद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर जॉर्डन ने सीरिया में हवाई हमला किया है और इसे चर्च पर हमले का बदला लेने की कार्रवाई बताया है। वहीं, दिल्ली की सभी जिला अदालतों में आज वकीलों की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 01:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



सुर्खियां: आज आएंगे विधान परिषद चुनाव नतीजे; गुवाहाटी में पांच की हत्या; चक्रवात अर्नब पर कई राज्यों में अलर्ट #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews