भाजपा-शिअद गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में: 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा, दीपावली के बाद घोषणा संभव

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में है। तैयारी दीपावली के पहले बातचीत को अंतिम रूप देने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा करने की है। इस बीच गठबंधन की मजबूती के लिए भाजपा ने अकाली दल को बिखरे धड़ों और पुराने नेताओं को साथ लाने की सलाह दी है। संकेत है कि भाजपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल के वरिष्ठ नेता के मुताबिक कई दौर की बातचीत के बाद दोनों दल गठबंधन के लिए सैद्धांतिक तौर पर सहमत हैं। अंतिम दौर में सीटों की संख्या पर बातचीत हो रही है। भाजपा का जोर उन 45 सीटों को हासिल करने पर है, जिस पर वह बीते लोकसभा चुनाव में अकाली दल से आगे रही थी। लोस का प्रदर्शन दोहराया तो बनेगी सरकार नेता के मुताबिक दोनों दल लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए साथ आने पर राजी हुए हैं। दरअसल उस चुनाव में भाजपा और अकाली दल का संयुक्त वोट 43 लाख था। खास बात यह है कि दोनों दलों का संयुक्त वोट आप और कांग्रेस के 35-35 लाख वोट से छह लाख ज्यादा था। भाजपा-अकाली दल आए तो राज्य में कांटे की त्रिकोणीय जंग होगी।

#IndiaNews #National #PunjabAssemblyElections #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 01:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा-शिअद गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में: 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा, दीपावली के बाद घोषणा संभव #IndiaNews #National #PunjabAssemblyElections #VaranasiLiveNews