Sant Kabir Nagar News: दो वर्ष में उखड़ गई सड़क, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के डुमरिया बाबू गांव में जिला पंचायत निधि से वर्ष 2023-24 में बनाई गई लेपन सड़क दो वर्ष भी नहीं टिक सकी। बढ़या ठाठर थरौली पिच रोड से घनश्याम के घर की तरफ कराए गए लेपन कार्य की सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। मौके पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। जर्जर हो चुकी सड़क से धूल उड़ रही है। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीण दयासागर यादव, श्रीराम यादव, जयप्रकाश, अनिल कुमार, दीपचंद हीरालाल, उपेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उखड़ी गिट्टियों पर दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। साइकिल सवार व पैदल चलने वाले गिरकर जख्मी हो रहे हैं। स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को रोज जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है। बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूल का गुबार उठता है। ग्रामीणों ने डीएम से तकनीकी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मानक विहीन कार्य किया है, जिसकी वजह से सड़क टूट गई। एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार ने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था को सड़क की मरम्मत का निर्देश दिया जाएगा। अगर मानक के अनुसार सड़क का निर्माण नहीं हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 23:25 IST
Sant Kabir Nagar News: दो वर्ष में उखड़ गई सड़क, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
