सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी का कत्ल: शरीफ की हर गतिविधि पर थी नजर, हमलावरों को पहले से थी खबर; पूरी कहानी

रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर 2007 में हुए हमले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आर्म्स एक्ट में दस साल की सजा काटने के बाद कोर्ट से बरी होने पर वह एक साल से घर पर ही रह रहा था। वह मंगलवार शाम को थाने में हाजिरी लगाकर अपने बेटे मोहम्मद वाइज खां के साथ बाइक से लौट रहा था। खजुरिया थाने से लगभग 100 मीटर दूर शाम करीब 6.30 बजे बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर गोलियां मारीं। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने खजुरिया पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

#CityStates #Crime #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #RampurMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 07:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी का कत्ल: शरीफ की हर गतिविधि पर थी नजर, हमलावरों को पहले से थी खबर; पूरी कहानी #CityStates #Crime #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #RampurMurder #VaranasiLiveNews