हमीरपुर: संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत, घर में जमीन पर पड़ा मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच शुरू

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। 48 वर्षीय चालक का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। मुंह से झाग निकलता देख परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई संतोष ने बताया कि राजू कुशवाहा पुत्र बाबूलाल की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम भतीजे ने घर का दरवाजा खोला तो राजू जमीन पर पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।राजू तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी आशा करीब 15 वर्ष पहले घर छोड़कर बांदा जिले के अतराहट स्थित मायके में रहने लगी थीं।

#CityStates #Crime #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 07:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हमीरपुर: संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत, घर में जमीन पर पड़ा मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच शुरू #CityStates #Crime #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #VaranasiLiveNews