राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: किशनगढ़ रेनवाल की ग्राम पंचायतों में कौन जीता? देखें विजेताओं की सूची
पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव कराए गए। मतदान पूरा होने के बाद गांवों में मतगणना शुरू हुई। कई जगह परिणाम घोषित होने लगे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर मतगणना जारी है। नतीजों के साथ ही गांवों में नए सरपंच और वार्ड पंचों को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है। 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच चुने जा रहे पहले चरण में कुल 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों का चुनाव किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन पदों के नतीजे स्थानीय राजनीति और पंचायतों के नेतृत्व के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। मतगणना पूरी होने के साथ अलग-अलग ग्राम पंचायतों में विजेताओं के नाम सामने आएंगे। जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों पर भी टिकी नजर जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए। यहां करीब 7.43 लाख मतदाता थे। प्रदेशभर में 85 लाख से अधिक मतदाता इस चुनाव प्रक्रिया से जुड़े रहे। मतदान के दौरान कुछ जगह झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। अब मतगणना और परिणामों पर सभी की नजर है।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #राजस्थानपंचायतचुनावपरिणाम #सरपंचचुनावरिजल्ट #राजस्थानसरपंचरिजल्ट2026 #पंचायतचुनावलाइव #वार्डपंचचुनावपरिणाम #राजस्थानचुनावसमाचार #ग्रामपंचायतचुनाव #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 21:37 IST
राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: किशनगढ़ रेनवाल की ग्राम पंचायतों में कौन जीता? देखें विजेताओं की सूची #CityStates #Jaipur #Rajasthan #राजस्थानपंचायतचुनावपरिणाम #सरपंचचुनावरिजल्ट #राजस्थानसरपंचरिजल्ट2026 #पंचायतचुनावलाइव #वार्डपंचचुनावपरिणाम #राजस्थानचुनावसमाचार #ग्रामपंचायतचुनाव #VaranasiLiveNews
