उत्तराखंड विधानसभा सत्र: अनुपूरक बजट पर चर्चा-मतदान आज, नौ विधेयकों को मिलेगी मंजूरी, उमेश कुमार देंगे इस्तीफा

उत्तराखंड विधानसभा के दूसरे दिन आज बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट और विभिन्न विधेयकों को लेकर सदन में कार्यवाही होगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार अनुपूरक अनुदान मांगों को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इन पर चर्चा और मतदान होगा। साथ ही पहले दिन सदन के पटल पर रखे गए नौ विधेयकों पर विचार कर उन्हें पारित करने की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में दूसरे दिन के एजेंडे को अंतिम रूप दिया गया। इसमें अनुदान संख्या एक से 31 तक की अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान के साथ उत्तराखंड विनियोग (2026-27 अनुपूरक) विधेयक, 2026 को पुरःस्थापित करने, उस पर विचार करने और पारित करने से संबंधित कार्यवाही शामिल है। पहले दिन सदन में रखे गए विधेयक और अध्यादेश सत्र के पहले दिन संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश सदन के पटल पर रखा। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयक भी पेश किए गए। इनमें उत्तराखंड सिंचाई जल निकासी विधेयक, राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक, निवेश एवं आधारभूत संरचना विकास और विनियमन संशोधन विधेयक, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक और अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम विधेयक शामिल हैं। इसके साथ ही शिक्षा अधिनियम संशोधन विधेयक, सिविल विधि संशोधन विधेयक, अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, माल और सेवा कर संशोधन विधेयक तथा निजी विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक भी सदन में पेश किए गए। विभिन्न आयोगों और विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी रखी गईं। इनमें उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग का वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक लेखा विवरण, सूचना का अधिकार अधिनियम की वार्षिक रिपोर्ट और उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट शामिल हैं।

#CityStates #Dehradun #UttarakhandAssemblySession #DhamiGovernment #UttarakhandBudget #SupplementaryBudget #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 05:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड विधानसभा सत्र: अनुपूरक बजट पर चर्चा-मतदान आज, नौ विधेयकों को मिलेगी मंजूरी, उमेश कुमार देंगे इस्तीफा #CityStates #Dehradun #UttarakhandAssemblySession #DhamiGovernment #UttarakhandBudget #SupplementaryBudget #VaranasiLiveNews