राखीगढ़ी के 7 टीलों का आपस में क्या संबंध रहा: इसका राज खोलेंगे विशेषज्ञ, अब तक मिली धरोहरों का होगा मिलान
राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता को अपने गर्भ में समेटे सात टीलों का विस्तार कहां तक है इसका पता लगाने के लिए गामड़ा और राखी शाहपुर को टीला संख्या 8 और 9 के रूप में अधिसूचित कराया जाएगा। सातों टीलों का आपस में क्या संबंध रहा है यह जानने के लिए उत्खनन विशेषज्ञ अब गहराई में खोदाई करने के बजाय लंबाई में करेंगे। इससे यह पता चलेगा कि इन टीलों के नीचे नगरीय व्यवस्था के जो प्रमाण मिले हैं वे एक ही शहर के हैं या अलग-अलग छोटे शहर थे। राखीगढ़ी का पुरातात्विक क्षेत्र करीब 350 हेक्टेयर में फैला है जो सात टीलों के तौर पर अधिसूचित हैं। इस क्षेत्र से ढाई से तीन किलोमीटर दूर राखी शाहपुर व गामड़ा गांव के पास दो नए टीले चिह्नित किए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग इनकी अधिसूचना जारी करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से अनुरोध करेगा। इनके अधिसूचित होने के बाद पुरातात्विक क्षेत्र का विस्तार 550 एकड़ तक हो जाएगा और आसपास के क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
#CityStates #Hisar #Haryana #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 05:39 IST
राखीगढ़ी के 7 टीलों का आपस में क्या संबंध रहा: इसका राज खोलेंगे विशेषज्ञ, अब तक मिली धरोहरों का होगा मिलान #CityStates #Hisar #Haryana #VaranasiLiveNews
