जन आरोग्य मेला : त्वचा रोग, शुगर, बुखार व पेट दर्द की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

संतकबीरनगर। जनपद के 24 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1142 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 82, उदर रोग के 100, शुगर के 105, त्वचा रोग के 184 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। यहां सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आईं अनीता देवी, मीरा विश्वकर्मा आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले आरोग्य मेले में 85 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में आरोग्य मेले में 41 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।000000000000000000मगहर में 65 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांचमगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को चिकित्साधिकारी डाॅ. अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 65 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई गई। इन मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही निशुल्क दवाएं दी गई।प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अबु सूफियान खान ने बताया कि कुल 65 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर सहित अन्य मरीज शामिल रहे। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं।इस दौरान शालिनी पांडेय, लैब टेक्नीशियन शिवनंदन, आशा यादव, ललिता, नमिता, रजनी साव, हरिकेश,आनन्द कुमार, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



जन आरोग्य मेला : त्वचा रोग, शुगर, बुखार व पेट दर्द की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews