Sant Kabir Nagar News: पशुओं के लिए करें चारे व पानी का इंतजाम

लोहरौली। विकास खंड बेलहरकला क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगौसा स्थित गोशाला का मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में कई खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में गोशाला में हरे चारे की कमी, बीमार पशुओं की खराब स्थिति, छोटे पशुओं के लिए पानी की समुचित व्यवस्था न होना तथा बीमार पशुओं को अलग न रखने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा पशुओं को धूप से बचाने के लिए पेड़-पौधों और छायादार व्यवस्था का भी अभाव मिला।सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ चौधरी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं की देखभाल, खानपान और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जल्द से जल्द सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्वेत वर्मा, एडीओ पंचायत पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: पशुओं के लिए करें चारे व पानी का इंतजाम #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews