मसूरी की वादियों विंटर लाइन की छटा: सूर्यास्त पर ठहर जाते हैं कदम, इन महीनों में दिखता है रंगों का अनूठा संगम
इन दिनों मसूरी में विंटर लाइन का अद्भुत नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। सूर्यास्त के समय दून घाटी के आसमान में उभरती रंगों की अनूठी छटा देखने के लिए पर्यटक माल रोड पर ठहर रहे हैं। यह प्राकृतिक घटना सामान्यतः नवंबर से फरवरी के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक दिखाई देती है। मसूरी को प्रकृति का एक अनमोल उपहार माना जाता है, जिसमें विंटर लाइन भी शामिल है। क्षितिज पर लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों की पट्टी आसमान को विशेष सुंदरता प्रदान करती है। यह नजारा मसूरी के अलावा स्विट्जरलैंड में भी देखा जा सकता है। पर्यटक मालरोड, लालटिब्बा, गनहिल, विंसेट हिल, सिस्टर बाजार, राधा भवन स्टेट, सर्कुलर रोड, कुलड़ी और शहर के दक्षिणी हिस्सों से इसे देख सकते हैं।
#CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #MussoorieWinterLine #Mussoorie #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 10:22 IST
मसूरी की वादियों विंटर लाइन की छटा: सूर्यास्त पर ठहर जाते हैं कदम, इन महीनों में दिखता है रंगों का अनूठा संगम #CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #MussoorieWinterLine #Mussoorie #VaranasiLiveNews
