विधान परिषद चुनाव: एनडीए का 16 सीटों पर परचम, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने छह सीटें जीतीं

देश के चार राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। अकेले भाजपा को इनमें से 13 सीटें मिली हैं। उसकी सहयोगी जदयू, जदएस और शिवसेना (शिंदे) को एक-एक सीट मिली है। कांग्रेस ने नागपुर स्नातक सीट पर जीत का दावा किया है लेकिन देर रात तक परिणाम घोषित नहीं हुआ था। यूपी में भाजपा को छह सीटें मिलीं यूपी की 11 सीटों में से भाजपा को छह व समाजवादी पार्टी को चार सीटें मिलीं। सपा एक पर आगे है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से छह पहले भी भाजपा जबकि तीन सपा व दो निर्दलीय के पास थी। कांग्रेस को उसके शासन वाले कर्नाटक में विपक्षी भाजपा और जद-एस गठबंधन ने चारों सीटों पर हरा दिया। बिहार की 8 सीटों में भाजपा ने तीन जबकि सहयोगी जदयू ने एक सीट जीती। दो सीटें निर्दलीय, एक-एक सीट राजद और जनसुराज को मिली। बिहार की 8 सीटों में पहले भाजपा के पास तीन, जदयू की एक, कांग्रेस की एक, निर्दलीय दो व भाकपा के पास एक सीट थी। महाराष्ट्र की पांच सीटों में से भाजपा को एक, राकांपा (शरद) को दो और शिवसेना (शिंदे) को एक सीट मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की हार पर तंज कसते हुए कहा, चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में 28 सीटों पर मतदान पर्ची से हुए। अनुमान लगाइए कि इनमें कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं यूपी : एक सीट पर सपा आगे उत्तर प्रदेश की लखनऊ शिक्षक सीट भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीती जबकि स्नातक सीट सपा की कांति सिंह ने जीती। मेरठ शिक्षक सीट भाजपा के श्रीचंद शर्मा व स्नातक सीट भाजपा के दिनेश गोयल ने जीती। बरेली शिक्षक सीट भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों जबकि गोरखपुर शिक्षक सीट भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी ने जीती। वाराणसी शिक्षक सीट सपा के लाल बिहारी यादव ने जीती, स्नातक पर सपा के आशुतोष सिन्हा आगे हैं। आगरा शिक्षक सीट सपा के आकाश अग्रवाल व स्नातक सीट भाजपा के मानवेंद्र सिंह ने जीती। इलाहाबाद स्नातक सीट पर सपा के मानसिंह यादव ने भाजपा के अशोक राठौर को हराया।

#IndiaNews #National #MlcElectionResults #Nda #Bjp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 02:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विधान परिषद चुनाव: एनडीए का 16 सीटों पर परचम, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने छह सीटें जीतीं #IndiaNews #National #MlcElectionResults #Nda #Bjp #VaranasiLiveNews