Sant Kabir Nagar News: एकजुट होकर पार्टी के अभियानाें को सफल बनाएं

संतकबीरनगर। भाजपा की जिला इकाई की मासिक कामकाजी बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए सभी पदाधिकारी कार्य में रुचि लेकर काम करें। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को एकजुट होकर सफल बनाएं।जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए वही कार्यकर्ता सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा जो निष्ठा और लगन से कार्य करेगा। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों और बूथ कार्यकारिणी से निरंतर संपर्क बनाए रखने के साथ ही हर कार्यक्रम की तस्वीरें सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में कौशलेंद्र सिंह, गणेश पांडेय, विनोद पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, अत्रिमुनी राय, अमर राय, ज्ञानेद्र मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: एकजुट होकर पार्टी के अभियानाें को सफल बनाएं #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews