कानपुर: बोई ज्वार…पोर्टल पर दिख रहा धान, सर्वे की गड़बड़ी से किसान परेशान, एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन
कानपुर के घाटमपुर में ऑनलाइन फसलों के सर्वे में फसल बदलने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। मंगलवार को नौरंगा के दो किसानों ने एसडीएम से फरियाद लगाई कि उनकी ज्वार की फसल तैयार खड़ी है, जबकि ऑनलाइन सर्वे में धान की फसल बता रहा है। किसानों ने खरीद केंद्रों में फसल की बिक्री न हो पाने को लेकर चिंता जाहिर की है। एसडीएम के पास पहुंचे देवेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी रंजना देवी व कुंती पत्नी सूरज नाथ के नाम भूमि के 11 बीघे में ज्वार की फसल बोई थी। इस समय फसल तैयार खड़ी है। लेकिन ऑनलाइन सर्वे में ज्वार के बजाय धान की फसल दिखा रहा है। इसी तरह नौरंगा के नारायण प्रसाद ने भी यही समस्या बताई। उनकी भी दस बीघे ज्वार की फसल खड़ी है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन ज्वार की फसल न दिखने से खरीद केंद्र में ज्वार नहीं बेच पाएंगे।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #DiscrepanciesInOnlineCropSurvey #SdmAvichalPratapSingh #IssuesRegardingSorghumAndPaddyCrops #ErrorsInE-cropSurvey #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 10:22 IST
कानपुर: बोई ज्वार…पोर्टल पर दिख रहा धान, सर्वे की गड़बड़ी से किसान परेशान, एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन #CityStates #Kanpur #KanpurNews #DiscrepanciesInOnlineCropSurvey #SdmAvichalPratapSingh #IssuesRegardingSorghumAndPaddyCrops #ErrorsInE-cropSurvey #VaranasiLiveNews
