करवाचौथ 2026: बरेली में सुहाग के त्योहार पर आभूषणों का खुमार, महिलाओं को पसंद आ रहे कम वजन के गहने
बरेली में सुहाग के त्योहार करवाचौथ को लेकर सराफा बाजार गुलजार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए आभूषणों की नई रेंज और आकर्षक ऑफरों की भरमार है। सोने के दाम ऊंचे होने के कारण इस बार बाजार में कम वजन के डिजाइनर गहनों की मांग सबसे ज्यादा है। आभूषणों की खरीदारी और एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि खरीदारी के लिए ग्राहक दुकान पर आने लगे हैं।सोने की ऊंची कीमतों के बीच हल्के वजन वाले आभूषण ग्राहकों को खूब भा रहे हैं। सोने की लौंग, कुंडल, मांगबेदी, अगूंठी और हार आदि की एडवांस बुकिंग चल रही हैं। इस बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। त्योहार के इस सीजन को भुनाने के लिए ब्रांडेड शोरूम से लेकर स्थानीय दुकानदारों ने भी तैयारी की है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट और विशेष स्कीमें पेश की जा रही हैं।व्यापारी संजीव औतार अग्रवाल का कहना है कि करवाचौथ को देखते हुए बाजार में लेटेस्ट डिजाइनों का नया कलेक्शन उतारा गया है, जिसे महिलाएं काफी पसंदकर रही हैं। सोने-चांदी के दाम स्थिर होने से भी ग्राहकों को राहत मिली है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #KarwaChauth2026 #JewellryMarket #Women #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 10:20 IST
करवाचौथ 2026: बरेली में सुहाग के त्योहार पर आभूषणों का खुमार, महिलाओं को पसंद आ रहे कम वजन के गहने #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #KarwaChauth2026 #JewellryMarket #Women #VaranasiLiveNews
