दिवाली: कब करें लक्ष्मी पूजन, जानें सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
जयपुर में रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। कार्तिक अमावस्या पर घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। जयपुर के लिए द्रिक पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 6:03 बजे से रात 7:59 बजे तक रहेगा। यह समय प्रदोष काल और वृषभ स्थिर लग्न का है। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे अमावस्या तिथि शुरू होगी, जो अगले दिन 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। वहीं, जयपुर में प्रदोष काल शाम 5:40 बजे से रात 8:16 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में वृषभ लग्न का समय शाम 6:03 से रात 7:59 बजे तक है। इसी वजह से इस अवधि को लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष शुभ माना गया है। यह भी पढें-जयपुर: सीआरपीएफ जवान की मौत पर 15 घंटे प्रदर्शन, शहीद का दर्जा देने की मांग पर बल प्रयोग के बाद अंतिम संस्कार घरों और प्रतिष्ठानों में होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा दीपावली पर घरों में सुबह से ही साफ-सफाई और सजावट के साथ पूजा की तैयारियां की जाएंगी। शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होगी। इसके बाद घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीपक जलाए जाएंगे। व्यापारी वर्ग में भी लक्ष्मी पूजन के साथ नई बही-खातों और व्यापारिक लेखा-जोखा की पूजा की परंपरा निभाई जाएगी। शाम को दीपों और रोशनी से जगमगाएगा शहर दीपावली पर जयपुर के बाजारों, प्रमुख चौराहों और घरों में रोशनी की विशेष सजावट की गई है। परकोटे के बाजारों से लेकर शहर के बाहरी इलाकों तक दिवाली की रौनक दिखाई देगी। शाम को लक्ष्मी पूजन के बाद दीपक और सजावटी लाइटों से शहर जगमगाएगा। लोग परिवार के साथ पूजा-अर्चना के बाद दीपोत्सव मनाएंगे।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurDiwali2026 #Diwali2026 #LakshmiPujaMuhurat #LakshmiGaneshPuja #DiwaliPujaTimings #November8Diwali #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 23:06 IST
दिवाली: कब करें लक्ष्मी पूजन, जानें सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा का समय #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurDiwali2026 #Diwali2026 #LakshmiPujaMuhurat #LakshmiGaneshPuja #DiwaliPujaTimings #November8Diwali #VaranasiLiveNews
