Sant Kabir Nagar News: छह माह में क्षतिग्रस्त हुई इंटरलॉकिंग, ग्रामीणों में नाराजगी

मेंहदावल। विकास खंड के साड़े खुर्द गांव में अंगद के ढाला से गणेश सिंह के घर तक बनाई गई इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। महज छह महीने में ही यह उखड़ने लगी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क का निर्माण मानक के हिसाब से नहीं किया गया। इसके कारण यह जल्द ही टूट गई। उनका कहना है कि इस रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और वाहन चलाना तो दूर की बात है।ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे यह जल्द ही टूट गया। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बीडीओ मेंहदावल एडीओ अभिनव वत्स ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि मानक के अनुसार सड़क का निर्माण नहीं मिला तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: छह माह में क्षतिग्रस्त हुई इंटरलॉकिंग, ग्रामीणों में नाराजगी #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews