सुहास सुब्रमण्यन से पिया डांडिया: अमेरिका मध्यावधि चुनाव में कौन-कौन भारतवंशी जीते? जानिए क्या है स्थिति
भारतीय-अमेरिकी पिया डांडियाने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने इस चुनाव में मरीन वेटरन (पूर्व सैनिक) केसी असकर को हराया। कितने प्रतिशत वोट मिले मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार, हाई स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल डांडियाने 51.9 प्रतिशत वोट हासिल किए और वह नई भारतीय-अमेरिकी अमेरिकी कांग्रेसवुमन बन गई हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी असकर को 49.1 प्रतिशत वोट मिले। कौन हैंपिया डांडिया कैंपेन की वेबसाइट के अनुसार, डांडियापहली पीढ़ी की अमेरिकी हैं। उन्होंने अपना करियर समुदायों को मजबूत बनाने में समर्पित किया है। एक हाई स्कूल प्रिंसिपल, पॉलिसी लीडर और टेक्नोलॉजी इनोवेटर के रूप में। फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में जन्मी और पली-बढ़ीं डांडियाने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थी और वह हार्लेम में एक हाई स्कूल की प्रिंसिपल भी रहीं। रिपोर्ट के मुताबिकडांडिया ने अपने करियर के शुरुआती दौर में दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में बच्चों को पढ़ाया, इस अनुभव ने उन्हें आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने एक हाई स्कूल की स्थापना की, जिसका लक्ष्य कम आय वाले छात्रों के जीवन की दिशा बदलना था, ताकि उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता के रास्ते पर लाया जा सके। उनके हाई स्कूल से पास होने वाले सभी छात्रों को कॉलेज में दाखिला मिला, जबकि उनमें से 86 प्रतिशत छात्र कम आय वाले परिवारों से आते थे। कैंपेन वेबसाइट के अनुसार, 28 साल की उम्र में वह अपने स्कूल की फाउंडिंग प्रिंसिपल बनीं, जिससे वह देश की सबसे कम उम्र की हाई स्कूल प्रिंसिपलों में से एक बन गईं।
#World #International #IndianAmericanLeaders #UsElection2026 #SuhasSubramanyam #PiaDandiya #IndianOriginPoliticians #IndianAmericanVictory #UsElectionResults #UsCongress #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 03:45 IST
सुहास सुब्रमण्यन से पिया डांडिया: अमेरिका मध्यावधि चुनाव में कौन-कौन भारतवंशी जीते? जानिए क्या है स्थिति #World #International #IndianAmericanLeaders #UsElection2026 #SuhasSubramanyam #PiaDandiya #IndianOriginPoliticians #IndianAmericanVictory #UsElectionResults #UsCongress #VaranasiLiveNews
