भारत बनाम न्यूजीलैंड: 99 रन लुटाए, मिला सिर्फ एक विकेट! भुवनेश्वर की वापसी नहीं रही दमदार, क्या बोले मोर्केल?

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भले ही 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हो, लेकिन भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। खासतौर पर भुवनेश्वर दोनों मैचों में महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने दो मैचों में आठ ओवर गेंदबाजी की और 99 रन लुटाए, लेकिन उन्हें सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ। आईपीएल में और घरेलू टूर्नामेंट में अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर के लिए दो मैच कुछ खास नहीं रहे हैं। अब उनके प्रदर्शन को लेकर गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का बयान आया है। मोर्कल ने 36 साल के भुवनेश्वर को किसी लक्ष्य का पीछा न करने और अपने नैसर्गिक खेल खेलने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें यह भी भरोसा दिया है कि उन्हें टीम में अपने पैर जमाने के लिए कुछ मैचों में मौका दिया जाएगा।

#CricketNews #Cricket #International #IndiaCricket #BhuvneshwarKumar #IndiaBowlingCoach #T20iCricket #IndianCricketTeam #BowlingPerformance #T20iReturn #IndiaCricketNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 10:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भारत बनाम न्यूजीलैंड: 99 रन लुटाए, मिला सिर्फ एक विकेट! भुवनेश्वर की वापसी नहीं रही दमदार, क्या बोले मोर्केल? #CricketNews #Cricket #International #IndiaCricket #BhuvneshwarKumar #IndiaBowlingCoach #T20iCricket #IndianCricketTeam #BowlingPerformance #T20iReturn #IndiaCricketNews #VaranasiLiveNews