हार्दिक छोड़ेंगे मुंबई का साथ?: रोहित शर्मा के भविष्य पर क्या बोले अश्विन, इस खिलाड़ी को बताया संभावित कप्तान
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है कि मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अगले साल अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलेंगे। अश्विन का कहना है कि हिटमैन के संन्यास की समयसीमा अभी अनिश्चित बनी हुई है, जिसकी तुलना उन्होंने दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के लंबे समय तक खेलने से की है। उन्होंने नमन धीर की सोच की स्पष्टता और उनके संयम की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के संभावित कप्तान के रूप में भी समर्थन दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, हम नहीं जानते कि रोहित केवल एक और साल खेलेंगे या उससे अधिक। धोनी के बारे में भी यही कहा गया था और वह कई वर्षों तक खेलते रहे हैं और संभवतः अगले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में फिर से वापसी करेंगे। भविष्य में मैं नमन धीर को भी उनकी स्पष्टता और शांत स्वभाव को देखते हुए कप्तानी के विकल्प के रूप में खारिज नहीं करूंगा।
#CricketNews #National #RavichandranAshwin #RohitSharma #Ipl #HardikPandya #MumbaiIndians #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 10:30 IST
हार्दिक छोड़ेंगे मुंबई का साथ?: रोहित शर्मा के भविष्य पर क्या बोले अश्विन, इस खिलाड़ी को बताया संभावित कप्तान #CricketNews #National #RavichandranAshwin #RohitSharma #Ipl #HardikPandya #MumbaiIndians #VaranasiLiveNews
