Kushinagar News: 50 मीटर दौड़ में अमित सैनी ने प्रथम और करन प्रसाद को मिला दूसरा स्थान

बनकटा बाजार। क्षेत्र के शंकर पटखौली स्थित संविलयन प्राथमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें खैरटिया न्याय पंचायत के प्रतिभागी शामिल हुए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 50 मीटर की दौड़ में अमित सैनी ने प्रथम और करन प्रसाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली के अमित सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय शेरपुर बड़हरा मुसहर टोला के करन प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में भी अमित सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग के संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय चकिया की टीम विजेता और संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली की टीम उपविजेता घोषित हुई। इसी तरह जूनियर स्तर की 100 और 200 मीटर दौड़ में संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली के साबिर अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में संविलयन विद्यालय भड़सरवा की टीम प्रथम और संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकर पट्टी की टीम ने विजेता और संविलयन विद्यालय भठवां की टीम ने उपविजेता रही। अंत में फाजिलनगर बीईओ अमित कुमार चौहान और जयप्रकाश कुशवाहा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाध्यापक तस्लीम अंसारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान जेपी सिंह कुशवाहा, राजू वर्मा, संदीप कुमार तिवारी, लक्ष्मण राय, संजय शाही आदि मौजूद रहे।

#InThe50-meterRace #AmitSainiSecuredFirstPlace #AndKaranPrasadTookSecondPlace. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 01:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kushinagar News: 50 मीटर दौड़ में अमित सैनी ने प्रथम और करन प्रसाद को मिला दूसरा स्थान #InThe50-meterRace #AmitSainiSecuredFirstPlace #AndKaranPrasadTookSecondPlace. #VaranasiLiveNews