गाजियाबाद में खूनी साजिश: पत्नी का जिम ट्रेनर से अफेयर, बीवी ने प्रेमी ने कराया अटैक; पहले पति से लिया था तलाक

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के वसुंधरा सेक्टर-1 इलाके में सोमवार सुबह घर में सो रहे सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया (भारत सरकार के पोस्टल विभाग में तैनात) पर एक नकाबपोश ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया। उनके सिर, पेट, सीने, गर्दन और हाथ पर 10-12 बार हमला किया गया। पीड़ित की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आए तो नकाबपोश मौका पाकर भाग निकला। वहीं, घायल अकाउंटेंट साहस दिखाते हुए बाहर आए तो आसपास के लोगों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायल रितेश की शिकायत पर उनके भाई शशांक की पत्नी प्रिया और उसके प्रेमी प्रताप (जिम संचालक) के खिलाफ जानलेवा हमले और हत्या की साजिश आदि समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्रेम संबंध की बात सामने आई।

#CityStates #Crime #Ghaziabad #UttarPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 11:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गाजियाबाद में खूनी साजिश: पत्नी का जिम ट्रेनर से अफेयर, बीवी ने प्रेमी ने कराया अटैक; पहले पति से लिया था तलाक #CityStates #Crime #Ghaziabad #UttarPradesh #VaranasiLiveNews