Sant Kabir Nagar News: नवनिर्मित सड़क के बीच खड़ा बिजली का खंभा, हादसे की आशंका

मेंहदावल। दुर्गजोत-रूधौली मार्ग से बेलहर ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली नई सड़क में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाखों की लागत से बनी इस सड़क के बीचो-बीच बिजली का खंभा जस का तस खड़ा छोड़ दिया गया है। पोल को बिना हटाए ही उसके चारों तरफ डामरीकरण कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों व वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है। लगभग एक किमी लंबी यह सड़क बनाई गई है। आते-जाते लोग आश्चर्य से इस दृश्य को देखकर निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के उजाले में तो यह बिजली का खंभा लोगों को दिखाई देगा, लेकिन रात में वाहन चालकों को यह पोल दिखाई नहीं देता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले विद्युत निगम को पोल शिफ्टिंग के लिए पत्र भेजा जाना चाहिए था, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने बिना समन्वय के सड़क बना दी। वहीं विद्युत निगम ने भी निर्माण के दौरान खंभा हटाने की जहमत नहीं उठाई। नतीजा, अब सड़क के बीच पोल मौत को दावत दे रहा है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ईश्वर चंद्र सिंह का कहना है कि पिच मार्ग निर्माण में बीच सड़क पर पोल हटवाने के लिए विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों से पहल की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: नवनिर्मित सड़क के बीच खड़ा बिजली का खंभा, हादसे की आशंका #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews