देशभर में आज मनेगी दीपावली: जानिए किस समय करें मां लक्ष्मी का पूजन, कब है सबसे शुभ मुहूर्त और कब उठेगी गादी
दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, ज्ञान, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना के संचार का महापर्व है। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस पर्व का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसका मूल भाव अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर और निराशा से आशा की ओर अग्रसर होना है। बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी के गादीपति, पारंपरिक तीर्थ पुरोहित एवं उज्जैन पंचांगकर्ता ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार, इस वर्ष संपूर्ण भारत में दीपावली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि रविवार को सुबह 10:29 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी, जो सोमवार 9 नवंबर को दोपहर 12:33 बजे तक रहेगी। दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्त (8 नवंबर, रविवार) चौघड़िया के अनुसार दोपहर 11:29 से 12:10 बजे तक - अमृत दोपहर 1:34 से 2:57 बजे तक - शुभ शाम 5:45 से 7:21 बजे तक - शुभ शाम 7:22 से 8:58 बजे तक - अमृत रात 8:59 से 10:34 बजे तक - चल अति विशेष समय: शाम 6:02 से 8:00 बजे तक। मुहूर्त लग्न के अनुसार दुकान, फैक्ट्री, स्कूल, कॉलेज और व्यापार के लिए शुभ दोपहर 11:39 से 1:26 बजे तक - मकर लग्न दोपहर 4:30 से शाम 6:10 बजे तक - मेष लग्न रात 10:23 से 12:39 बजे तक - कर्क लग्न घर एवं प्रतिष्ठान के लिए शुभ दोपहर 1:26 से 2:59 बजे तक - कुंभ लग्न शाम 6:10 से 8:09 बजे तक - वृषभ लग्न मध्यरात्रि 12:39 से 2:51 बजे तक - सिंह लग्न गादी उठाने का मुहूर्त दीपावली पूजा के बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा, मंगलवार 10 नवंबर को सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 बजे तक गादी उठाने का मुहूर्त शुभ रहेगा। पं. व्यास के अनुसार, दीपावली पर मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर-आंगन में सुख-समृद्धि की मंगलकामना पूरी होती है। इस दिन घर में दीप जलाने, साफ-सफाई करने और विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
#CityStates #Ujjain #MadhyaPradesh #DiwaliNews #Diwali2026 #DiwaliPujaMuhurat(auspiciousTiming) #LakshmiPujaAuspiciousTiming #WhenIsDiwali #DiwaliPujaTimings #DiwaliPujaProcedure #DiwaliNewsInHindi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 22:23 IST
देशभर में आज मनेगी दीपावली: जानिए किस समय करें मां लक्ष्मी का पूजन, कब है सबसे शुभ मुहूर्त और कब उठेगी गादी #CityStates #Ujjain #MadhyaPradesh #DiwaliNews #Diwali2026 #DiwaliPujaMuhurat(auspiciousTiming) #LakshmiPujaAuspiciousTiming #WhenIsDiwali #DiwaliPujaTimings #DiwaliPujaProcedure #DiwaliNewsInHindi #VaranasiLiveNews
