Sant Kabir Nagar News: विवेचनाओं का समय सीमा के तर करें निस्तारण
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने रविवार को सर्किल खलीलाबाद के समस्त थानों के विवेचकों, अधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस के सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद, थाना दुधारा, महिला थाने पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को निर्देशित किया गया कि विवेचनाओं का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों के वैज्ञानिक एवं ठोस आधार पर संकलन किया जाए, जिससे अभियोजन की कार्रवाई प्रभावी हो सके और अपराधियों को न्यायालय से दंड दिलाया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सर्किल के समस्त थाना प्रभारी, विवेचक उपस्थित रहे।
#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 23:38 IST
Sant Kabir Nagar News: विवेचनाओं का समय सीमा के तर करें निस्तारण #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
