एमपी: स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बना देवास, सफाई कर्मचारियों का सम्मान; कलेक्टर ने साथ बैठकर किया भोजन

स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान हासिल करने पर देवास में सफाई कर्मचारियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। गुरुवार को मंडी धर्मशाला में आयोजित समारोह में सफाई कर्मचारियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर निगम के दरोगाओं और स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार, कलेक्टर नेहा मीना, महापौर गीता अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में देवास को मिला पहला स्थान देवास को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के लिए देश में पहला स्थान मिला है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त होने के बाद शहर में इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस सम्मान का श्रेय सफाई कर्मचारियों की मेहनत और सामूहिक प्रयासों को देते हुए नगर निगम ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर देशवासियों को जो संदेश दिया था, देवास ने उसे धरातल पर उतारकर दिखाया है। आज देवास ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ा योगदान उन सफाई कर्मचारियों का है, जो दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ रखने में जुटे रहते हैं। उनके परिश्रम और समर्पण के कारण ही देवास को यह गौरव प्राप्त हुआ है। पढे़ं:907 करोड़ की लागत से बना उज्जैन-बदनावर फोरलेन 18 महीने में उखड़ा, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत कलेक्टर नेहा मीना ने भी सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि देवास को स्वच्छता के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इसमें सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए कर्मचारियों ने लगातार मेहनत की है। उनकी मेहनत के कारण ही देवास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। कलेक्टर ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर किया भोजन समारोह के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ समय बिताते हुए स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि देवास को स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बनाने में सफाई कर्मचारियों की मेहनत और योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है। उनकी बदौलत ही शहर को यह उपलब्धि हासिल हुई है। समारोह में महापौर गीता अग्रवाल और सभापति रवि जैन का भी स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में सफाई कर्मचारियों, नगर निगम के दरोगाओं और संबंधित अधिकारियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने देवास को मिली इस उपलब्धि पर खुशी जताई और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आगे भी इसी तरह बनाए रखने का संकल्प लिया।

#CityStates #Dewas #MadhyaPradesh #DewasCleanlinessAward #DewasRankedFirstInCleanliness #DewasSanitationWorkerRecognition #DewasMunicipalCorporation #DewasCleanlinessCampaign #GayatriRajePuar #CollectorNehaMeena #MayorGeetaAgrawal #DewasNationalCleanlinessAward #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 12:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एमपी: स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बना देवास, सफाई कर्मचारियों का सम्मान; कलेक्टर ने साथ बैठकर किया भोजन #CityStates #Dewas #MadhyaPradesh #DewasCleanlinessAward #DewasRankedFirstInCleanliness #DewasSanitationWorkerRecognition #DewasMunicipalCorporation #DewasCleanlinessCampaign #GayatriRajePuar #CollectorNehaMeena #MayorGeetaAgrawal #DewasNationalCleanlinessAward #VaranasiLiveNews