चक्रवात 'अर्नब' LIVE: ओडिशा में कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, आंध्र प्रदेश-बंगाल में कैसा है मौसम?

ओडिशा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों के भीतर इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने (लैंडफॉल) की संभावना है। आईएमडी ने छह जिलों (पुरी, गजपति, गंजाम, रायगडा, कोरापुट और मलकानगिरी) के लिए 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की है। यहां 12 से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।अधिकारियों ने बताया कि भारत के पूर्वी तट से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और कुछ ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं। इस चक्रवात के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश आने की आशंका है। ये भी पढ़ें:चक्रवात अर्नब को लेकर झारखंड का मौसम कैसा रहेगा: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, सरकार ने इन जिलों को किया अलर्ट 'येलो' चेतावनी वाले जिलों में बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, क्योंझर, मयूरभंज, कंधमाल, कालाहांडी, नबरंगपुर, खुर्दा, नयागढ़, जगतसिंहपुर, नुआपाड़ा, बलांगीर और बौध शामिल हैं। यहां सात से 11 सेमी तक बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' पिछले छह घंटों में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। सुबह 5:30 बजे यह बंगाल की खाड़ी में, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 260 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने क्या कहा इस तूफान के 27 अक्तूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ जाएगा और 28 अक्तूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। आईएमडी के अनुसार, जब यह तूफान तट से टकराएगा, तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा होगी और हवा के झोंके 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संवेदनशील इलाकों में बचाव कर्मियों और उपकरणों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

#IndiaNews #National #CycloneArnab #Odisha #Imd #AndhraPradesh #HeavyRain #WeatherUpdate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 11:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चक्रवात 'अर्नब' LIVE: ओडिशा में कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, आंध्र प्रदेश-बंगाल में कैसा है मौसम? #IndiaNews #National #CycloneArnab #Odisha #Imd #AndhraPradesh #HeavyRain #WeatherUpdate #VaranasiLiveNews