Sant Kabir Nagar News: मगहर में चला आमी नदी में सफाई अभियान
मगहर। नगर पंचायत मगहर के दो मनोनीत सभासदों के नेतृत्व में रविवार को आमी नदी की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभासदों, स्थानीय युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नदी किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरों को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस पहल को लेकर लोगों ने भी उत्साह दिखाया और सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मनोनीत सभासद गौरव निषाद एवं अरुण गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत आमी नदी तट पर हुई। इसके बाद लोगों ने नदी के किनारों पर जमा गंदगी, जलकुंभी को साफ कर कूड़े का उचित निस्तारण किया।
#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 23:37 IST
Sant Kabir Nagar News: मगहर में चला आमी नदी में सफाई अभियान #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
