Sant Kabir Nagar News: शिविर में 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए

संवाद न्यूज एजेंसीसंतकबीरनगर। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 12 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है, ताकि पात्र लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अभियान के तहत रविवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर कार्ड बनवाए गए। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी पात्र हैं वे यहां आकर कार्ड बनवा सकते हैं।इस दौरान बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती, सुधाकर सिंह आदि माैजूद रहे।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: शिविर में 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews