आतिशबाजी का असर: दिवाली के बाद पिछले साल से 58% ज्यादा प्रदूषित हुई काशी की हवा, यहां देखें- आंकड़ा
दिवाली पर आतिशबाजी का असर इस बार काशी की आबोहवा पर पिछले साल की तुलना में अधिक दिखाई दिया। पिछले साल दिवाली से अगले तीन दिनों तक शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार घटा था, लेकिन इस बार प्रदूषण का स्तर 58 प्रतिशत से अधिक बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दिवाली से अगले तीन दिन तक शहर का एक्यूआई 118 से घटकर 106 तक पहुंच गया था। इस बार दिवाली के दिन 224 दर्ज किया गया, जो अगले दिन बढ़कर 274 तक पहुंच गया। इसके बाद गिरावट शुरू हुई, लेकिन तीन दिन बाद भी एक्यूआई 134 रहा। पिछले साल 20 अक्तूबर को दिवाली थी। उस दिन एक्यूआई 118 दर्ज किया गया था। 21 अक्तूबर को बढ़कर 156 हो गया। 22 अक्तूबर को 121 और 23 अक्तूबर को घटकर 106 पर आ गया था। दिवाली के बाद तीसरे दिन तक हवा की गुणवत्ता में सुधार हो गया था। इस बार 8 नवंबर को दिवाली के दिन एक्यूआई 224 रहा। 9 नवंबर को 50 अंकों की और बढ़ोतरी हुई और यह 274 पहुंच गया। 10 नवंबर को गिरकर 160 और 11 नवंबर को 134 दर्ज किया गया। दिवाली के तीन दिन बाद भी एक्यूआई पिछले साल के मुकाबले 28 अंक अधिक रहा। चार दिनों के औसत की तुलना करें तो इस बार लगभग 58 फीसदी अधिक रहा। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के पीछे आतिशबाजी ही मुख्य कारण है।
#CityStates #Varanasi #Diwali2026 #PollutionInVaranasi #VaranasiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 12, 2026, 07:10 IST
आतिशबाजी का असर: दिवाली के बाद पिछले साल से 58% ज्यादा प्रदूषित हुई काशी की हवा, यहां देखें- आंकड़ा #CityStates #Varanasi #Diwali2026 #PollutionInVaranasi #VaranasiNews #VaranasiLiveNews
