बटेश्वर मेला: 21 हजार दीपों से जगमगाए घाट, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई यमुना महाआरती; अद्भुत नजारा

तीर्थ स्थल श्री बटेश्वरनाथ जी महाराज के वार्षिक मेले का बुधवार शाम 5:40 बजे मुख्य प्रवेश द्वार पर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों के आने से पशु घटे हैं, पर प्राचीन लोक मेलों का आकर्षण कायम है, जिन्हें कॉरिडोर और सरकारी प्रयासों से विस्तार दिया जा रहा है। इसके बाद यमुना घाटों पर 21,000 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया और जिला पंचायत प्रशासक डॉ. मंजू भदौरिया ने यमुना पूजन किया। बनारस की तर्ज पर पुजारी अशोक गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी और राकेश बाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती कराई। वहीं स्कूली छात्राओं ने प्रांगण में रंगोली सजाई। इस दौरान पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष मानवेंद्र राठौर, अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन, मेलाधिकारी मासूम रजा, अभियंता लव कुमार, पूर्व चेयरमैन अधिवक्ता सुनील बाबू, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया, पुलकित भदौरिया, अलकेंद्र जादौन और बिट्टू सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #BateshwarMela #21000Diyas #YamunaAarti #AgraNews #BateshwarTemple #दीपोत्सव #VedicChants #YamunaRiver #AnnualFair #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 07:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बटेश्वर मेला: 21 हजार दीपों से जगमगाए घाट, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई यमुना महाआरती; अद्भुत नजारा #CityStates #Agra #UttarPradesh #BateshwarMela #21000Diyas #YamunaAarti #AgraNews #BateshwarTemple #दीपोत्सव #VedicChants #YamunaRiver #AnnualFair #VaranasiLiveNews