Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में 4.97 लाख मानव दिवस किए गए सृजित

सेमरियावां। ब्लॉक में मनरेगा (वीबी जीरामजी) के प्रभावी संचालन व श्रमिकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ब्लाॅक ने रोजगार सृजन में बेहतर काम किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026 -27 में 497152 मानव दिवस सृजित किया गया है।ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 468340 मानव दिवस का सृजन किया गया था, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। प्रशासन के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप 267 परिवारों को 100 दिन का पूर्ण रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी ब्लॉक ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। कुल उपलब्ध कराए गए रोजगार में महिला श्रमिकों की भागीदारी 40.37 प्रतिशत रही है, जो समावेशी विकास का उदाहरण है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 497152 मानव दिवस सृजित किया गया है। मनरेगा योजना से न केवल रोजगार बल्कि सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा रहा है, जिससे बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इसी के साथ ही खेल मैदान, स्कूलों में बाउंड्रीवॉल आदि बनाए जा रहे हैं, जिससे युवा, छात्रों आदि को सभी सुविधाएं मिल सके। एपीओ अतुल जायसवाल ने बताया कि शासन के मंशानुसार कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। जाॅब कार्डधारकों को गांव में ही रोजगार का सृजन किया जा रहा है।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में 4.97 लाख मानव दिवस किए गए सृजित #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews