Una News: सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित होंगी युवतियां
सोहारी टकोली में चलाया एचपीवी टीकाकरण अभियानचकसराय (ऊना)। एचपीवी संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं, लड़कियों और स्थानीय लोगों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से बचाव संभव है। इस मौके पर अदिति, अंजलि, कृतिकान को वैक्सीन लगाई गई। यह वैक्सीन निर्धारित आयु 14 से 18 आयु वर्ग की बच्चियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। सरकार इसे निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर डॉ. करणवीर, एएनएम सरिता देवी, सीएचओ वंदना देवी, आशा वर्कर उषा देवी, अनीता शर्मा, ज्योति सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
#YoungWomenWillBeProtectedFromCervicalCancer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 17:13 IST
Una News: सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित होंगी युवतियां #YoungWomenWillBeProtectedFromCervicalCancer #VaranasiLiveNews
