दशहरे पर प्रदूषण का असर नहीं: चंडीगढ़ में एक्यूआई 57 से घटकर 51 पर आया; 25 अक्तूबर से हल्की बारिश के आसार

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बावजूद चंडीगढ़ की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। 20 अक्तूबर को रात 9:05 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 51 दर्ज किया गया। रावण दहन से पहले शाम चार बजे यह 57 था। इससे पहले 17 अक्तूबर को एक्यूआई 59 और 18 अक्तूबर को 58 दर्ज किया गया था। हालांकि, इन आंकड़ों के आधार पर दशहरे के प्रदूषण का पूरा असर तय नहीं किया जा सकता। पिछले वर्षों में बढ़ा था एक्यूआई वर्ष 2023 में दशहरे के बाद एक्यूआई 117 दर्ज किया गया था। वहीं, 2025 में सेक्टर-53 में दशहरे की शाम यह 129 तक पहुंच गया था। आगे बढ़ सकती है प्रदूषण की चिंता आतिशबाजी से निकलने वाले पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कण हवा को प्रदूषित कर सकते हैं। अक्तूबर-नवंबर में पराली जलाने की घटनाएं भी क्षेत्रीय प्रदूषण बढ़ा सकती हैं। दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंडक शहर में अभी दिन के समय गर्मी बनी हुई है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक चंडीगढ़ में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 21 से 24 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 25 को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ इसके 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 23 तक चंडीगढ़ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 और 25 को हल्की बारिश हो सकती है।

#CityStates #Chandigarh-punjab #Pollution #ChandigarhDussehra #AqiInChandigarh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 05:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दशहरे पर प्रदूषण का असर नहीं: चंडीगढ़ में एक्यूआई 57 से घटकर 51 पर आया; 25 अक्तूबर से हल्की बारिश के आसार #CityStates #Chandigarh-punjab #Pollution #ChandigarhDussehra #AqiInChandigarh #VaranasiLiveNews