Rudrapur Road Accident: सिडकुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
नैनीताल हाईवे पर सिडकुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर वोल्टास चौक के पास एक 35 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन युवक के सिर को कुचलते हुए फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
#CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #RoadAccident #HighSpeed #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:53 IST
Rudrapur Road Accident: सिडकुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, मौत #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #RoadAccident #HighSpeed #VaranasiLiveNews
