UP: 'झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में...', सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए पहलवान विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण

पहलवान विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब इशारों और शेरो-शायरी तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर दोनों के आरोप-प्रत्यारोप की खेल व राजनीतिक जगत में चर्चा हो रही है। पहलवान विनेश फोगाट ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। इसमें लिखा, जिंदगी फंसी है किसी मझधार में, जमाना ढूंढ़ता है खामी मेरे किरदार में जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में! विनेश की इस पोस्ट को उनके समर्थक संघर्ष और आत्मसम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि यह पोस्ट गोंडा में रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता और उससे जुड़े घटनाक्रमों की ओर इशारा कर रही है।

#CityStates #Gonda #UttarPradesh #VineshPhogat #BrijBhushanSingh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 05:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में...', सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए पहलवान विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण #CityStates #Gonda #UttarPradesh #VineshPhogat #BrijBhushanSingh #VaranasiLiveNews