World Liver Day: लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
World Liver Day 2026:लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो डिटॉक्सिफिकेशन, पाचन और ऊर्जा संग्रहण जैसे कई जरूरी कार्य करता है। आज की अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान, शराब का सेवन और जंक फूड की अधिकता के कारण लिवर पर बुरा असर पड़ता है। समय रहते ध्यान न देने पर फैटी लिवर, सूजन और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इन्हीं सबको समझाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और इसके स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व को समझाना है। ऐसे में सही डाइट अपनाकर लिवर को स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है। कुछ खास फूड आइटम्स ऐसे होते हैं जो लिवर की सफाई में मदद करते हैं और इसके कार्य को बेहतर बनाते हैं।
#HealthFitness #National #WorldLiverDay2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 10:59 IST
World Liver Day: लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें #HealthFitness #National #WorldLiverDay2026 #VaranasiLiveNews
