World Health Day 2026: साफ दिखना ही हेल्दी आंखों की गारंटी नहीं, डॉक्टर ने तोड़ी लोगों की बड़ी गलतफहमी

आंखें हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और जरूरी अंग हैं, जिनके जरिए हम दुनिया को देखते हैं। चूंकि ये बेहद नाजुकहोती हैं, इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आंखों के नियमित देखभाल की सलाह देते हैं। डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से लोगों की दिनचर्या और खान-पान में अशुद्धि बढ़ती जा रही है, इसका खामियाजा सीधे तौर पर आंखों को भी भुगतना पड़ रहा है। लिहाजा युवाओं में धुंधला-कम दिखाई देने, डबल विजन और बचपन में ही आंखों पर चश्मा लगने जैसीसमस्याएं बढ़ती जा रही हैं। डॉक्टर कहते हैं, आंखों को हेल्दी रखने के लिए खान-पान और दिनचर्या में सुधार तो जरूरी है ही, साथ ही नियमित अंतराल पर आंखों की जांच कराते रहना भी आवश्यक हो जाता है। हालंकि अक्सर लोग तब तक आंखों की जांच नहीं कराते जब तक साफ दिखाई देना कम न हो जाए। समस्या यहीं खत्म नहीं होती,आई टेस्ट के दौरान 6/6 विजन कोहेल्दी आंखों का संकेत मान लिया जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि ये गारंटी नहीं है कि आपकी आंखें पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

#HealthFitness #National #WorldHealthDay #EyeProblems #EyeDiseases #विश्वस्वास्थ्यदिवस2026 #आंखोंकीजांचक्योंजरूरी #बिनालक्षणवालीआंखोंकीबीमारी #RegularEyeCheckUp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Health Day 2026: साफ दिखना ही हेल्दी आंखों की गारंटी नहीं, डॉक्टर ने तोड़ी लोगों की बड़ी गलतफहमी #HealthFitness #National #WorldHealthDay #EyeProblems #EyeDiseases #विश्वस्वास्थ्यदिवस2026 #आंखोंकीजांचक्योंजरूरी #बिनालक्षणवालीआंखोंकीबीमारी #RegularEyeCheckUp #VaranasiLiveNews