नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : प्रतिभा सुमन
रोहतक। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं हरियाणा महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। वे शनिवार को कैनाल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। प्रतिभा सुमन ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी ही नहीं बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया का केंद्र बनाएगा। लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा परिवर्तन है। उन्होंने इसे सामाजिक बदलाव का आधार बताते हुए कहा कि महिला नेतृत्व ही विकसित भारत-2047 की मजबूत नींव रखेगा। पूर्व मेयर रेनू डाबला ने बताया कि पिछले वर्षों में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खोले गए जिससे वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली।
#WomenWillBecomePolicymakersThroughTheNariShaktiVandanAdhiniyam:PratibhaSuman #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 22:09 IST
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : प्रतिभा सुमन #WomenWillBecomePolicymakersThroughTheNariShaktiVandanAdhiniyam:PratibhaSuman #VaranasiLiveNews
