Una News: संतोषगढ़ नगर परिषद चुनाव के रोस्टर में महिलाएं फिर आगे

नगर परिषद चुनाव 2026अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने से कइयों के सपने चकनाचूरकुल नौ वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित पंकज चब्बा संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से कई लोगों की अध्यक्ष पद पाने की लालसा पूरी होती नही दिख पा रही है। अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से इस पद पर अब नगर के नौ वार्डों में से जीतने वाली कोई भी महिला काबिज हो सकती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद नप पर भाजपा समर्थित पार्षदों का वर्चस्व है। नप के लिए जारी रोस्टर में महिलाओं को अधिमान दिया गया है। जिससे नगर परिषद में महिलाओं का वर्चस्व भी बढ़ेगा। नगर परिषद के नौ वार्डों में से वर्ष 2026 के चुनाव के लिए वार्ड संख्या चार, पांच एवं आठ को ओपन कैटेगरी में रखा गया है। इन वार्डों में किसी भी वर्ग एवं जाति से महिला एवं पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है। नप के वार्ड एक, तीन, छह, सात और नौ नंबर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से वार्ड एक महिला आरक्षित (ओपन केटेगरी), वार्ड दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित (महिला व पुरुष ) वार्ड तीन को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इन वार्डों में महिलाओं को आरक्षण मिलने के साथ-साथ अध्यक्ष पद भी महिला वर्ग के लिए रिजर्व कर दिया गया है। अध्यक्ष पद पर किसी भी जाति एवं वर्ग की महिला को बिठाया जा सकता है। नगर परिषद के कुल नौ वार्डों में से पांच को इस बार महिलाओं के लिए पूरी तरह आरक्षित किया गया है। जबकि वर्ष 2021 के चुनाव में नगर परिषद के नो वार्डों में से वार्ड संख्या दो चार, पांच और आठ को महिला वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया था। वहीं वार्ड आठ को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया था। वर्ष 2026 चुनाव में महिला वर्ग के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित हो जाने से जहां नप अध्यक्ष पद के सपने संजोए कई धुरंधरों को जोर का झटका जोर से लगा है। वहीं अब चुनावी समर में भी सीमित लोगों के ही उतरने की प्रबल संभावनाएं दिख रही है। वर्ष 2021 के नप चुनावों में अध्यक्ष पद एससी आरक्षित होने के चलते नगर के वार्ड़ पांच से तीसरी बार पार्षद चुनी गई भाजपा समर्थित निर्मला महे अध्यक्ष पर काबिज हुई थी।

#WomenAgainAheadInSantoshgarhMunicipalCouncilElectionRoster #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: संतोषगढ़ नगर परिषद चुनाव के रोस्टर में महिलाएं फिर आगे #WomenAgainAheadInSantoshgarhMunicipalCouncilElectionRoster #VaranasiLiveNews