जमीन विवाद में महिला की हत्या का खुलासा: रिश्तेदार ही निकला कातिल, जंगल में महुआ बीनने गई थी तभी किया हमला

जिले के छपारा थाना क्षेत्र में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ही एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है, जिसने जमीन विवाद के चलते हत्या करना कबूल कर लिया है। घटना ग्राम मुंडरई के जंगल की है। दरअसल, 31 मार्च को ग्राम मुंडरई निवासी ललीबाई झारिया महुआ बीनने के लिए चुरकीवारी जंगल गई थीं। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव जंगल में एक सागौन के पेड़ के नीचे खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। घटनास्थल से मिला अहम सुराग घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके से खून से सनी सागौन की लकड़ी बरामद हुई, जिसे हत्या में इस्तेमाल हथियार माना गया। ये भी पढ़ें-ये कैसा इलाज:झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा रिश्तेदार पर गया शक, पूछताछ में टूटा आरोपी थाना प्रभारी खेमेंद्र जैतवार के अनुसार, फरियादी अशोक झारिया (37) की सूचना के आधार पर पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से गहन पूछताछ की। इसी दौरान मृतका के रिश्तेदार महेश कुमार झारिया (65) पर संदेह गहराया। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जमीन विवाद बना हत्या की वजह आरोपी ने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने सागौन की लकड़ी से ललीबाई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के समय पहने उसके कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल खत्म हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की है।

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Seoni #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जमीन विवाद में महिला की हत्या का खुलासा: रिश्तेदार ही निकला कातिल, जंगल में महुआ बीनने गई थी तभी किया हमला #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Seoni #VaranasiLiveNews