Aligarh News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव
महुआखेड़ा क्षेत्र के पिखलौनी गांव में सोमवार को 24 वर्षीय विवाहिता मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय मधु कमरे में अकेली थी और दरवाजा अंदर से बंद था।पति ओमप्रकाश ने आवाज लगाई, जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला तो मधु फंदे पर लटकी मिली। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। सूचना पर महुआखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और अकराबाद क्षेत्र में रहने वाले मायके पक्ष को जानकारी दी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ धनंजय कुमार के अनुसार, घटना के पीछे घरेलू कलह सामने आई है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
#AligarhNews #Crime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 02:29 IST
Aligarh News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव #AligarhNews #Crime #VaranasiLiveNews
