Ayodhya News: महिला ने प्रेमी संग लूटे थे दुकान से आभूषण

अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र में मां ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद हुआ है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में यह जानकारी दी। यह वारदात गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई थी। यह लूट रुदौली के कोठी बाजार स्थित अग्रवाल परिसर में महेश ज्वेलर्स की दुकान पर हुई थी। एक नकाबपोश महिला ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची थी। उसने गहने देखने के दौरान हार और चेन पसंद करने का नाटक किया। मौका पाकर महिला ने गहने हाथ में लिए, प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को डराया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। बाहर उसका साथी बाइक पर तैयार था, जिस पर बैठकर दोनों भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए टीमें गठित की थीं।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे निगरानी कैमरों की मदद से जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सतर्क पुलिस कार्रवाई के चलते मात्र दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पायल कोरी (21 वर्ष) निवासी अहिवरन का पुरवा, थाना बाबा बाजार के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी का नाम राहुल कुमार (21 वर्ष) निवासी पूरे प्रान नेवरा, थाना मवई है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हार, एक चेन मय लॉकेट बरामद किया है। इसके साथ ही एक प्लास्टिक पिस्तौल, बुर्का, पिट्ठू थैला और दो मोबाइल भी मिले हैं। घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी ने पैसे की जरूरत के कारण अपने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में कोतवाली रुदौली में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#WomanRobbedShopOfJewelryWithHerLover #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: महिला ने प्रेमी संग लूटे थे दुकान से आभूषण #WomanRobbedShopOfJewelryWithHerLover #VaranasiLiveNews