Budaun News: पिता और भाइयों को मिली उम्रकैद की सजा, नाराज महिला टावर पर चढ़ी, दोबारा सुनवाई की मांग

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक महिला जिला पंचायत आवास के पास लगे टावर पर चढ़ गई। महिला अपने भाइयों और पिता को हत्या के मामले में मिली उम्रकैद की सजा से नाराज बताई गई है। उसने मामले में दोबारा सुनवाई की मांग की। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ी महिला की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी रामा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके भाई सुनील, संजीव और पिता नेत्रपाल को हत्या के एक मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। परिजन मूल रूप से अलापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिविल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही दो थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया। महिला बार-बार अपने परिजनों के मामले में पुनः सुनवाई की मांग कर रही थी। पुलिस के काफी समझाने के बाद महिला नीचे उतरी।

#CityStates #Budaun #LifeSentences #WomanClimbsTower #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 11:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budaun News: पिता और भाइयों को मिली उम्रकैद की सजा, नाराज महिला टावर पर चढ़ी, दोबारा सुनवाई की मांग #CityStates #Budaun #LifeSentences #WomanClimbsTower #VaranasiLiveNews