Noida News: महिला का अपहरण कर बंधक बनाकर रखने का आरोप
महिला का अपहरण कर बंधक बनाकर रखने का आरोप दादरी संवाद।बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में महिला को बंधक बनाकर रखने का आरोप है। पीड़िता के पति ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अच्छेजा गांव में दीपक नागर परिवार के साथ रहते हैं। वर्ष 2025 में बुलंदशहर के खानपुर गांव से अंजू के साथ कोर्ट मैरिज शादी की थी। तीन अप्रैल को शाम के समय पत्नी अंजू जो सुथ्याना गांव में अपने मायके पक्ष के मकान में किराये पर रह रही थी, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कोर्ट मैरिज के बाद पत्नी के परिजन खुश नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि पत्नी को कहीं पर बंधक बनाकर भी रखा हो सकता है। पत्नी के माता-पिता, डॉक्टर राकेश, गौरव समेत पांच के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है।
#WomanAccusedOfAbductingAndHoldingSomeoneHostage #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:12 IST
Noida News: महिला का अपहरण कर बंधक बनाकर रखने का आरोप #WomanAccusedOfAbductingAndHoldingSomeoneHostage #VaranasiLiveNews
