इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- होंगे अन्नकूट महोत्सव, गौवंश का पूजन भी होगा
हनुमानदास बगीची में शाम सात बजे भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आरती होगी। भक्तों को प्रसादी भी बांटी जाएगी। श्रीश्री विद्याधाम में मंगलवार सुबह आठ बजे गोवर्धन पूजा होगी। गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत पर श्रीकृष्ण को विराजित किया जाएगा और उनका पूजन होगा। पंचकुईया में मंगलवार सुबह आठ बजे गौमाताओं का पूजन होगा। इसके बाद शाम को अनाज के 56 पकवान बनाए जाएंगे और भगवान को भोग लगाया जाएगा। संस्था ब्रह्मनाद द्वारा शाम साढ़े छह बजे संगीत निशा का आयोजन प्रीतमलाल दुआ सभागृह में होगा। दीपावली के मौके पर महाराष्ट्र के कीर्तनकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन माई मंगेशकर सभागृह में शाम सात बजे से शुरू होगा।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 10, 2026, 03:51 IST
इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- होंगे अन्नकूट महोत्सव, गौवंश का पूजन भी होगा #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
