उत्तराखंड: सीएम धामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याण की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके मार्गदर्शन और सहयोग से उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड आज एक प्रमुख पर्यटन स्थल, उद्योगों के अनुकूल राज्य और तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने लिखा है कि इस नए उत्तराखंड' में समाज के हर वर्ग के कल्याण और प्रगति का रास्ता तैयार किया जा रहा है। ये भी पढ़ेंउत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों का गिरेगा पारा, मैदानों में सुबह-शाम ठंड,पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार मुख्यमंत्री धामी ने कहा किराज्य में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास, रोजगार, पर्यटन और निवेश के नए अवसरों का सृजन कर रहा है।

#CityStates #Dehradun #CmPushkarSinghDhami #PmModi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 03:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड: सीएम धामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याण की उपलब्धियां गिनाईं #CityStates #Dehradun #CmPushkarSinghDhami #PmModi #VaranasiLiveNews