उज्जैन: मस्तक पर वैष्णव तिलक और गणेश से सजे बाबा महाकाल, गले में पहनी रुद्राक्ष की माला फिर रमाई भस्म
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल कापंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक और गणेश से शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल गले मे रुद्राक्ष की माला पहनकर सजे और फिर भस्म रमाई। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकरजय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। ये भी पढ़ें:इंदौर: मंत्री विजयवर्गीय बोले- सबके साथ के कारण इंदौर रहता है स्वच्छता में सिरमौर आरती का समय • भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक • दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक • भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक • संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक • संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक • शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक श्रीमहाकालेश्वरमंदिरसंबंधीजानकारीकेलिएयेहैंटोलफ्रीहेल्पलाइननंबर 18002331008 श्रीमहाकालेश्वरमंदिर सेसंबंधितमहाकाल दर्शनआरतीपूजनदान सहितसभीजानकारी 24×7निम्ननंबरोंपर प्राप्तकरसकतेहैं। 0734-2559272 2559275 2559276 2559277 भस्म आरती- फोटो : credit भस्म आरती- फोटो : credit
#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #Mahakal ujjain #Baba mahakal #Mahakal bhasma aarti #Ujjain mahakal temple #Vaishnav tilak mahakal #Ganesh shringar mahakal #Rudraksha mala #Ujjain news #Mahakaleshwar jyotirlinga #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 03:46 IST
उज्जैन: मस्तक पर वैष्णव तिलक और गणेश से सजे बाबा महाकाल, गले में पहनी रुद्राक्ष की माला फिर रमाई भस्म #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #Mahakal ujjain #Baba mahakal #Mahakal bhasma aarti #Ujjain mahakal temple #Vaishnav tilak mahakal #Ganesh shringar mahakal #Rudraksha mala #Ujjain news #Mahakaleshwar jyotirlinga #VaranasiLiveNews
