हरियाणा में माैसम ने बदली करवट: 14 तक आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी, पूर्वी व उत्तरी जिलों पर दिखेगा असर

हरियाणा में मौसम ने रविवार शाम से करवट बदल ली है। अगले चार दिन तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को फरीदाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि राज्य का अधिकतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी, पूर्वी व उत्तरी जिलों पर रहेगा। दक्षिणी जिलों पर इसका कम असर रहेगा। इसी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस कारण दिन के तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। हालांकि सिरसा (41.4 डिग्री) भिवानी (42 डिग्री) व फरीदाबाद को छोड़कर सभी जिलों में दिन के तापमान 40 डिग्री से नीचे रहे। अंबाला, हिसार, महेंद्रगढ़ व रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहे हैं। प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। सिरसा में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक है। आज के लिए ऑरेंज व तीन दिन यलो अलर्ट 11 मई को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक बिजली के साथ तेज हवा (50-60 किमी प्रतिघंटा) व 12 व 14 मई को तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट व उसके बाद 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। 14 मई को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। 15 मई से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद प्रदेश में लू का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए गरज-चमक के दौरान लोगों को बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। इस दौरान सभी कृषि कार्य स्थगित रखने की बात कही है।

#CityStates #Chandigarh-haryana #Hisar #HaryanaWeather #HaryanaMausamUpdate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 05:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा में माैसम ने बदली करवट: 14 तक आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी, पूर्वी व उत्तरी जिलों पर दिखेगा असर #CityStates #Chandigarh-haryana #Hisar #HaryanaWeather #HaryanaMausamUpdate #VaranasiLiveNews