करवाचौथ पर मौसम बिगाड़ेगा खेल? दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बारिश का अलर्ट, चांद दिखने पर संशय

इस बार करवाचौथ के पावन पर्व पर सुहागिनों के इंतजार की परीक्षा सिर्फ भूख-प्यास ही नहीं, बल्कि मौसम का मिजाज भी लेने वाला है। चक्रवात 'अर्नब' और पश्चिमी विक्षोभ के मिले-जुले असर से दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों ने डेरा डाल रखा है और कई जगहों पर बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। ऐसे में व्रती महिलाओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है, क्या शाम को बादलों की ओट से चांद का दीदार आसानी से हो पाएगा मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्तूबर के दौरान ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तेज ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों के कारण पारे में भारी गिरावट आई है, जिससे करवाचौथ की शाम सिहरन और हल्की ठंडक के बीच गुजरेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में नमी काफी बढ़ गई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। यहां बादलों का पहरा इतना घना रह सकता है कि व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए चांद देखने में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, दिल्ली, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, झज्जर, रेवाड़ी और भिवानी सहित आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। शाम के समय बादलों और चांद के बीच आंख-मिचौली देखने को मिल सकती है।

#CityStates #Chandigarh-haryana #करवाचौथपरमौसमबिगाड़ेगाखेल?दिल्ली-ncrऔरहरिया #चांददिखनेपरसंशय #WeatherSpoilTheKarvaChauth?RainAlertIssued #WithTheMoonSightingUncertain. #WeatherSpoilTheKarvaChauth? #RainAlertIssuedForDelhi-ncrAndHaryana #WithTheMoonSightingUncertain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 08:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवाचौथ पर मौसम बिगाड़ेगा खेल? दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बारिश का अलर्ट, चांद दिखने पर संशय #CityStates #Chandigarh-haryana #करवाचौथपरमौसमबिगाड़ेगाखेल?दिल्ली-ncrऔरहरिया #चांददिखनेपरसंशय #WeatherSpoilTheKarvaChauth?RainAlertIssued #WithTheMoonSightingUncertain. #WeatherSpoilTheKarvaChauth? #RainAlertIssuedForDelhi-ncrAndHaryana #WithTheMoonSightingUncertain #VaranasiLiveNews